Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:21 PM

सुरेंद्र मैथानी ने आनंद नगर सड़क का शिलान्यास किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

।गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आनंद नगर सड़क का शिलान्यास किया जिसकी लागत 22.50 लाख है। सैयद नगर में इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली का शिलान्यास किया जिसकी लागत ₹ 8.60 लाख है। नमक फैक्ट्री से शनेश्वेर मंदिर चौराहे तक रोड सुधार का कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत10 लाख है।

विधायक ने बताया कि आज कुल तीन सड़क एवं नाली का शिलान्यास किया गया है जिसकी कुल लागत ₹ 41.1 (₹ इकतालीस लाख) है।

विधायक जी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उक्त सड़क नाली का निर्माण नहीं हुआ था, जिससे स्कूली रिक्शे बच्चों के एवं बुजुर्ग एवं महिलाएं तथा एंबुलेंस का निकलना भी दुबार हो गया था जिसकी वजह से आए दिन आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा साइकिल सवार भी साइकिल से चल पाने में भी असमर्थ हो रहे थे और ऊपर से बरसात में पूरी सड़क नाली के रूप में भीषण बज बजा जाती थी। परंतु अब इस निर्माण कार्य की हो जाने से यानि सड़क एवं नाली के बन जाने से जल भराव की समस्या से भी हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा और लोगों का आवागमन भी सुलभ हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला,पार्षद विनय शुक्ला, जितेंद्र गांधी,शुभम कुशवाहा,ललित शर्मा,सोनेलाल,आशीष दिवाकर, राहुल सिंह,आर्यन कुशवाहा रामदीन सिंह, चरणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap