Tranding
Sat, 30 May 2026 11:15 AM

भीषण गर्मी में विधुत की जबरदस्त कटौती से आमजनमानस परेशान, छोटे बच्चे रात में ठीक से सो भी नही पाते।

विधुत विभाग कर रहा मनमानी।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में विद्युत की दुर्व्यवस्था से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

इस भीषण गर्मी में दिन में भी कटौती और रात में भी जबरदस्त विधुत कटौती की जा रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन भी जबरदस्त विधुत की कटौती की गई।

जिनके घरों पर जेनरेटर या सोलर की व्यवस्था हैं उन्हें तो उतना फर्क नही पड़ता परन्तु जिनके घर पर सिर्फ और सिर्फ विधुत की व्यवस्था हैं वे दिन भर काम करने के बाद जब रात में आराम करने जाते हैं तब बिजली गायब हो जाती हैं और 4 से 5 घण्टे बाद आती हैं।

बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नही हो पाती।

बच्चे रातभर गर्मी के कारण सो नही पाते जिसके वजह से वे बच्चे विद्यालय में सही से पढ़ाई नही कर पाते शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता हैं। बाकी कुछ दिनों बाद फिर वही चलन शुरु हो जाता हैं।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap