Tranding
Fri, 27 Feb 2026 05:43 PM
अपराध / Aug 31, 2025

थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में व0उ0नि0 शम्भूनाथ सिंह मय हमराह द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 248/2025 धारा 58,80(2),238 बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभि0 जालन्धर पुत्र राजकुमार उम्र करीब 23 वर्ष, राजकुमार पुत्र स्व() रामलक्षन उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण बरगदवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज एवं पुरुषोत्तम पुत्र गौरीशंकर उम्र करीब 55 वर्ष निवासी बरगदवा टोला गादुर थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज को बरगदवा नहर पुलिया के पास से पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यावाही की गई।

वादिनी मुकदमा सरीता देवी पत्नी स्व० महराज निवासी ग्राम जंगल सखनी पोस्ट जंगल डुमरी नं0-2 थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर द्वारा एक लिखित प्रा0प0 अपनी पुत्री चांदनी उम्र करीब 25 वर्ष को उसके ससुराल वालो द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना व दहेज न मिलने पर चांदनी को जान से मारकर हम आवेदिका को बिना सूचना दिये ही दाह संस्कार किये जाने के सम्बन्ध में दिनांक-26.08.2025 को प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0-248/2025 धारा 85,80(2),238 (ख) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.जालन्धर पुत्र राजकुमार (पति), 2- राजकुमार पुत्र रामलक्षन (ससुर) 3-विजय पुत्र राजकुमार(जेठ), 4-पुरुषोत्तम पुत्र गौरी निवासीगण बरगदवा थाना श्यामदेउरवा महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्तगण जालन्धर, राजकुमार, पुरुषोत्तम उपरोक्त को आज दिनांक 31.08.2025 को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यावाही की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे व0उ0नि0 शम्भुनाथ सिंह, उ0नि0 अनिकेत सिंह, का0 निर्भय कुमार, का0 जितेन्द्र सिंह यादव, का0 सोनू सिंह यादव, का0 अरूण यादव, का0 इन्द्रजीत वर्मा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap