Tranding
Sun, 31 May 2026 01:14 PM

सिविल सर्जन की टीम के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक पर पड़ा छापा,सभी हुए फरार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित अवैध नर्सिंग होम,निजी क्लिनिक तथा अल्ट्रासाउंड,जांचघरों में स्वास्थ्य टीम ने धावा बोलकर छापेमारी की,जिसमें दर्जनों जांच केंद्रों के फर्जी होने का खुलासा हुआ है । सिविल सर्जन के निर्देश के आलोक में पीएचसी के अधिकारी समेत पुलिस बल भी शामिल रही।गठित जांच टीम में पुलिस के सहयोग यहाँ संचालित सभी नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घर की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश ने संवाददाता को बताया कि दर्जन भर नर्सिंग होम तथा जांच केंद्रों की जांच में बड़ी अनियमियता पाई गई।कई स्वास्थ्य केंद्रों का प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जमा किया गया,जिसे वरीय पदधिकारियो के अवलोकन हेतु भेजा जायेगा।एम आई के हॉस्पिटल,एस.डी.सी कंप्यूटराइज जांच घर तथा डिजिटल एक्सरे,चिकित्सा सेवा सदन,एम आई क्लूनिक,

पब्लिक जांच घर,चांदसी डेंटल क्लिनिक ,नर्सिंग होमआदि बंद पड़े मिले,बहुत सारे प्रतिष्ठानो के संचालक क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए।जब्त किए गए चिकित्सीय प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए विभाग को भेजा गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि

अवैध संस्थानों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान जारी रहेगी।इस छापेमारी अभियान में,डॉअनुपम प्रसाद,डॉ अविनाश कुमार,एमएफडब्ल्यू के विनय तिवारी,एसआई,लाल साहेब प्रसाद दल बल के साथ शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap