Tranding
Fri, 24 Apr 2026 04:45 AM

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को लेकर शिक्षिका गुड्डी को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पटना में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह में जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह के शिक्षिका गुड्डी कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान को लेकर सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान पटना विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नमिता सिंह, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा, प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली समेत कई वरीय महिला अधिकारियों के मौजूदगी में प्रदान की गई है। शिक्षिका गुड्डी कुमारी को उक्त सम्मान दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बतायी कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रही है। उक्त सम्मान पाकर हमें भी आत्म गौरव प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ताकत समाज के शिक्षा एवं महिलाओं के तरक्की में लगाने का हर संभव प्रयास करती रहूंगी।इधर, शिक्षिका गुड्डी कुमारी को उक्त सम्मान दिए जाने पर इलाके के अनेक प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि यह सम्मान नारी शक्ति का सम्मान है।

India khabar
37

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap