Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:35 PM
अपराध / Mar 11, 2025

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को फेफना पुलिस ने धर दबोचा

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर मो० उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा फेफना थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10/03/25 को मेरी पुत्री उम्र करीब 10 वर्ष है जो कक्षा तीन की छात्रा है मेरी लड़की द्वारा बताया गया कि, विगत कई दिनो से मेरे साथ कोचिंग मे पढ़ाने वाले टीचर मंजीत सिंह S/O दयानन्द सिंह निवासी सहदेश पोस्ट डुमरी थाना फेफना बलिया के द्वारा कोचिंग सेन्टर में सभी बच्चों के चले जाने के बाद मुझे गणित पढ़ाने के लिए अलग से रोककर मेरे साथ कई दिनों से दुष्कर्म करते थे और मुझे किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देते थे । जिसके सम्बन्ध में थाना फेफना में मु.अ.सं. 48/25 धारा 65(2), 351(3) B.N.S. व 9F/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत होने के बाद आज मंगलवार (11.03.2025) को फेफना थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफऱ वांछित अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र दयानन्द सिंह निवासी ग्राम सहदेश थाना फेफना जनपद बलिया को फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम पियरिया चट्टी के पास से पूर्वाह्न लगभग 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया । विवेचना के दौरान धारा 5F/5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फेफना थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी रत्नाकर सिंह, आरक्षी उमाशंकर और महिला आरक्षी सुनीता शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap