Tranding
Sun, 31 May 2026 12:07 PM

स्वामी विवेकानन्द प्रभात शाखा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण।

धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

आज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर- बिल्थरा रोड के स्वयंसेवकों के द्वारा संघ स्थान पर प्रातः दो पौधों का पौधा रोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने "वृक्ष धरा का आभूषण है, करते दुर प्रदुषण है"।" वृक्ष धरा की हरियाली लाए, जीवन में खुशहाली लाए" के साथ ही भारत माता की जय के उदघोष के साथ नगर कार्यवाह पवन वर्मा व सह नगर कार्यवाह अजय पटेल के साथ पर्यावरण व हरियाली की दृष्टि से सभी स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से हल्की बारिश के बीच पौधा रोपण कर भविष्य में भी पौधा रोपण करने व अन्य भाईयों को भी पौधा रोपण करने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। पौधा रोपण में नगर कार्यवाह पवन वर्मा, सह नगर कार्यवाह अजय पटेल, अशोक गुप्ता, सर्वजीत वर्मा, प्रदीप वर्मा, जयशिव यादव, विवेक श्रीवास्तव, गोरख मद्बेशिया, संजय गुप्ता, पिंटू मौर्या, सुजित वर्मा, बड़ेलाल बर्नवाल, आदित्य यादव, अमन यादव आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap