Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:41 PM
धार्मिक / Oct 29, 2025

परसौनी टीकर के राधाकृष्ण मंदिर के पास तालाब पर छट्ठ पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महाराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर परसौनी में आस्था और लोकपरंपरा के महापर्व छट्ठ पूजा के अवसर पर सोमवार व मंगलवार को घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिला ब्रतियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना में हिस्सा लिया। दोपहर से ही श्रद्धालु पूजा पाठ का डाल सिर पर रखकर पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत के साथ घाटों की ओर श्रद्धालु एवं महिलाओं ने भाग लिया। रास्ते भर लोकगीतों की मधुर ध्वनि और भक्तिभाव से पूरा माहौल आलोकित हो उठा। अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम सभा प्रधान अनिल जोशी ने परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की। ग्रीन माउंट एकेडमी के प्रबंधक एवं ग्राम सभा परसौनी के बी डी सी मो० जियाउलहक (बबलू) ने कहा कि यह महापर्व भारतीय संस्कृति में आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। दीपों की जगमगाहट और लोकगीतों की गूंज से पूरा घाट आस्था और भक्ति से सराबोर रहा।इस अवसर पर क्षेत्र के लेखपाल अनिल पटेल, एपीओ कमलेश चतुर्वेदी, डा० कवीन्द्र,कृष्ण मोहनलाल श्रीवास्तव, फ़ज़ीलत, इज़हार, मोज़फ़र हुसैन आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
60

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap