Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:20 PM

5 वर्षीय बालक की साप के काटने से हुई मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक पंचवर्षीय बालक का खेलने के दौरान अचानक जहरीला सांप काटने से उसकी मृत्यु हो गई है।घटना के बारे में संवाददाता का पता चला है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतीया मिश्रौली गांव की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।थाना अध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी,करीमन पंडित का 5 वर्षीय पुत्र,प्रिंस कुमार के रूप में पहचान की गई है, उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पिता परिमाण पंडित में संवाददाता को बताया कि उनका बेटा प्रिंस कुमार गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था उसी समय विषैला सांप के उसे डस लिया परिजन जब तक उसे इलाज के लिएअस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसे बच्चे की मौत हो गई थी,इसके बाद करीमन पंडित ने पुलिस को लिखित सूचना दी।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap