Tranding
Sun, 14 Dec 2025 06:10 AM

बाराचट्टी के नौ में 8 पैक्सों में पुराने चेहरों ने जीत का लहराया परचम...

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के नौ पैक्सों में आठ पर पुराने चेहरों ने अपना परचम लहराया हैं। वहीं एकमात्र पैक्स बारा में अखिलेश मेहता ने पहली बार अपनी जीत दर्ज की हैं। उन्होंने 581 मत लाकर जीत हासिल किया हैं। पुराने चेहरों में बजरकर पंचायत के अरुण प्रसाद सिन्हा ने 629 मत लाकर 258 मतों से अपनी जीत दर्ज की है। बुमेर पंचायत से सीताराम यादव को 482 मत प्राप्त हुए हैं।वहीं बिंदा पैक्स से अनुज कुमार सिंह को 372 मत प्राप्त हुए हैं।उनके प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार को मात्र 166 मत प्राप्त हुआ हैं। झाझ पंचायत से गुनेश्वर यादव ने 309 मत लाकर अपनी सीट बरकरार रखा हैं। इस पंचायत से अन्य उम्मीदवारों में संतोष यादव को 295, राजकुमार यादव को 70 तथा भोला यादव को 14 मत प्राप्त हुआ।दिवनियां पंचायत में शंभू साव ने 440 मत लाकर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे संतोष कुमार को 335 तथा सुखदेव यादव को 227 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार बीबीपेसरा पैक्स में चाचा भतीजा के बीच खड़े मुकाबले में भतीजा प्रिंस कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी चाचा को 42 मतों से पराजित किया। प्रिंस कुमार ने 302 मत लाकर अपनी जीत दर्ज की है।इसी प्रकार रोही पंचायत में गोपाल कुमार ने 523 मत लाकर अपनी जीत हासिल किया है। वही जयगीर पंचायत में राम लखन यादव ने 382 मत लाकर अपनी जीत दर्ज की है।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपेंद्र कुमार यादव को 161 मतों से शिकस्त दी हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ने विजेता प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap