Sat, 13 Jun 2026 12:36 PM

जिला से प्रखंड स्तर तक संगठन मजबूत करना ही लक्ष्य- कार्तिकेय

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मानव जब से पैदा होता है अमर ते समय तक वह किसी न किसी अधिकार से जुड़ा रहता है इसी को मानवाधिकार के रूप में जाना जाता है। इसी कर्म में इसी क्रम में,इस मानवाधिकार सहयोग संघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बिहार प्रदेश महासचिव, कार्तिकेय कुमार मिश्रा के निवास स्थान,भगवती नगर में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता,जिलाध्यक्ष,तनवीर आलम ने किया,जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय कुमार ने किया।बैठक में अतिथि प्रदेशअध्यक्ष, डा.सर्फुदीन हुसैन ने जिला एवं प्रदेश कोर कमिटी बनाने का निर्देश दिया,ताकि संगठन सभी स्तर पर कार्य कर सकें।बिहार प्रदेश महासचिव, कार्तिकेय कुमार मिश्रा ने सभी जिलों के प्रखंड कमिटी को जल्द से जल्द बनाने का अपील किया,साथ ही साथ बिहार राज्य के समस्त जिलों में जल्द से जल्द जिलाध्यक्षों को मनोनित करने पर जोर दिया, साथ ही जनसेवा कार्यक्रम एवं प्रदेश सम्मेलन के विषय में विस्तार से चर्चा किए।जिलाध्यक्ष,तनवीर आलम ने जिला कोर कमिटी की सूची प्रदेश कार्यकारिणी को प्रेषित कर संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को जागरुक किए।बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव सह विधि सलाहकार अधिवक्ता,रवि कुमार,जिला उपाध्यक्ष, मुमताज आलम,जिला सलाहकार हैदर अली मौजूद रहें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap