Tranding
Wed, 17 Jun 2026 02:33 PM
अपराध / Jan 17, 2026

बकाया मजदूरी मांगने पर दोस्त ने ही दोस्त की गुरुग्राम में कर दी हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गुना के एक युवक को उसके दोस्त ने ही हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी मांगने पर युवक की हत्या कर दी, इसकी जानकारी परिजनों को गुरुग्राम के पुलिस ने दी। मृतक की पहचान बेलवा पंचायत के पिपरा गांव वार्ड संख्या 12 निवासी,निरंजन कुमार,उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।मृतक का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया, पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता विलास सहने संवाददाता को बताया कि मृतकअपने दो दोस्तों,सोनू कुमार और दीपक कुमार के साथ रह कर एक वर्षों से गुरुग्राम क्षेत्र में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था।मृतक अपनी तीन माह की मजदूरी सोनू कुमार से मांग रहा था,जिसको लेकर दोनों के बीच हमेशा वाद-विवाद, लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

परिजनों काआरोप है के इसी बादविवाद,लड़ाई झगड़ा, मारपीट को लेकर सोनू कुमार ने अपने दोस्त निरंजन कुमार की हत्या कर दी है। इन्होंने बताया कि निरंजन कुमार की हत्या 9 जनवरी को कर दी गई थी,10 जनवरी को उसका शव लावारिश स्थिति में गुरुग्राम के शहर में मिला।

परिजनों ने बताया कि चार-पांच महीने से निरंजन अपने घर पैसा नहीं भेजता था परिजनों कोआशंका होने पर संबंधित थाना से संपर्क करने पर पता चला कि उसके डेरा से तीन चार किलोमीटर दूरी पर लावारिश स्थिति उसका शव पड़ा हुआ है। गुरुग्राम पुलिसऔर स्थानीय मुखिया के सहयोग से निरंजन का शव घर लाया गया। मित्र को गरीब परिवार का था,उसके ही कमाई से घर का खर्च चलता था,बूढ़े मां बाप दवा इलाज करता था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
65

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap