Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:37 AM

श्री राम विवाह के साथ सौभाग्य शाली दो जोड़ों का शुभ विवाह वैदिक रीति रिवाज से हुआ संपन्न।

दोनों जोड़े जीवन भर के लिए एक सूत्र में बध गये, पूरे क्षेत्र में बना चर्चा का विषय...

धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड (बलिया)

क्षेत्र के ग्राम उधरन में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में रविवार की रात्रि में रामलीला के पांचवें दिन प्रभु की आरती के बाद रामलीला की शुरुआत हुई। रामलीला समिति उधरन के सानिध्य में प्रभु श्रीराम विवाह के साथ सौभाग्य शाली दो जोड़ो का भी शुभ विवाह बैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। दोनो जोड़े जीवन भर के लिए एक सूत्र में बंध गये। वैदिक रीति विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 बताते चले कि रविवार की रात शिव धनुष खण्डन के बाद प्रभु श्रीराम की बारात गाजे-बाजे से सुसज्जित होकर रामपुर हनुमान मंदिर से निकली। बारात में जबरदस्त कौतूहल देखने को मिला। दर्शक प्रेमी नाचते गाते डीजे एवं बैंड-बाजे के पीछे पीछे चल रहे थे। गुरु विश्वामित्र जी के साथ प्रभु श्रीराम की मनोहारी छवि अत्यंत सुंदर लग रही थी। उनके पीछे दोनों वास्तविक वर की गाड़ियां भी चल रही थी। साथ ही लगभग बीसों वाहनों पर सवार बाराती चल रहे थे। लोगों में जोरदार खुशी की लहर देखने को मिली। बारात रामलीला मंडप स्थल जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंची। तत्पश्चात द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रभु श्रीराम के साथ प्रथम वर चिरंजीवी रघुनाथ पिता शंकर निवासी ग्राम मुस्तफाबाद जिला मऊ एवं दूसरे वर चिरंजीवी दीपक पुत्र भीम निवासी दरगाह जनपद मऊ से रामलीला स्थल पर बारात लेकर पहुंचे। प्रभु श्रीराम, लखन, भरत, शत्रुघ्न जी के साथ द्वार-पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद प्रभु श्रीराम और माता जानकी का जयमाल कार्यक्रम हुआ। उसके बाद चिरंजीवी दीपक पुत्र भीम ग्राम दरगाह, जिला-मऊ व आयुष्मती सुमन पुत्री मुन्ना ग्राम गजियापुर सेमरी, थाना भीमपुरा, बलिया के बीच जयमाला सम्पन्न हुआ। दूसरा वास्तविक वर चिरंजीवी रघुनाथ पुत्र शंकर ग्राम मुस्तफाबाद, थाना हलधर पुर जिला-मऊ व वधू आयुष्मती गीता पुत्री इन्द्रजीत ग्राम सोधनपुर थाना भीमपुरा जिला-बलिया के बीच जयमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

वैवाहिक कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भारी संख्या में खचाखच भरे दर्शकों के बीच वैदिक रीति रिवाज के अनुसार आचार्य पंडित रितेश तिवारी एवं काशी से पधारे ब्राह्मण द्वारा संपन्न हुआ। रामलीला समिति की ओर से वर बधू को ढेर सारे उपहार भी विदाई में दिया गया। 

 उक्त कार्यक्रम में नाच-गाने, ढोल नगाड़े बजाकर लोग खुशी से झूम झूमकर नाच रहे थे। विधान सभा बेल्थरा रोड की भाजपा नेत्री रीनाराव व, स्वामी आनन्द स्वरुप शुक्ला ने अपने सहयोगियों संग पहुंच कर कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग भी किया।

इस अवसर पर राहुल सिंह, टी एन मिश्रा, चुनमुन सिंह, नारायण चौहान, आनंद यादव, आनंद शर्मा, दिलीप चौहान, जितेन्द्र गुप्ता, चुन्नू सिंह, ओमप्रकाश, रामजन्म चौहान, रघुवीर यादव, प्रभात सिंह, प्रवीण मौर्य, राजू खान, सरफराज, भरत चौहान, प्रवीन प्रकाश मौर्य, सुरेश शर्मा, अश्वनी पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, चमन, मनोज खरवार आदि ने सक्रिय योगदान दिया। मौके पर भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस की चुस्त व्यवस्था देखने को मिली।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap