Tranding
Mon, 13 Apr 2026 08:05 PM

थाना दुबहड़ पुलिस ने एक अदद गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर, मोबाइल स्वामिनी को किया सुपुर्द

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को सफलता मिली है।

पुलिस बयान के मुताबिक आवेदकों का SAMSUN GALAXY F23 5G मोबाइल घोड़हरा जाने वाले स्थान रास्ते में कही गिर गया था जिस सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी थाना दुबहड़ पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आवेदिका का मोबाइल का लोकेशन गुजरात दिखा रहा था । उक्त मोबाइल को रास्ते से उठाने वाले व्यक्ति से वार्ता किया गया तो बताया कि मोबाइल मैने रास्ते से उठाया था उस मोबाइल को मैं गुजरात लेकर आ गया हुँ । दुबहड़ पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल को जरिये कोरियर प्राप्त कराया । दिनांक 03.06.2025 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को बरामद कर मोबाईल स्वामिनी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया । अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामिनी द्वारा दुबहड़ पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap