Tranding
Wed, 10 Jun 2026 01:33 PM
अपराध / Aug 16, 2024

नौकर ने की थी मालकिन की हत्या, गिरफ्तार।

हाजीपुर (वैशाली) वैशाली जिले की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर

 बीते 13 अगस्त को देर रात महुआ थाना क्षेत्र में दवा व्यवसायी बिपिन सिंह की पत्नि ब्यूटी कुमारी की हत्या करने के मामले का सफल उद्भेदन किया है।जिस मामले में घर के नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार नौकर ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।घटना महुआ थानान्तर्गत देसरी रोड स्थित पुरानी बाजार नीम तला चौक के टीचर्स कॉलोनी की है।जहां किराये के मकान मे रह रही एक महिला ब्यूटी कुमारी पति विपिन सिंह की हत्या कर दी गई थी।इस संदर्भ मे महुआ थाना कांड संख्या 769/24 दर्ज की गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था।जिसमें महुआ एसडीपीओ समेत जिला आसूचना इकाई एवं महुआ थाना को शामिल किया गया था।घटना के अनुसंधान के क्रम में मृतका के पति बिपिन सिंह के दवा व्यवसाय के पूर्व स्टॉफ मोनू कुमार उर्फ सुजीत कुमार जिला वैशाली को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ की गई तो मोनू कुमार उर्फ सुजीत कुमार द्वारा अकेले इस घटना को कारित करने की बात स्वीकार की गई तथा उसने बताया कि मृतिका के पति द्वारा चोरी का आरोप लगाकर ड्युटी से निकाल दिया गया था।जिसके बावजूद मृतका के घर पर आना जाना लगा रहता था।घटना की रात्रि मृतका घर पर अकेली थी और वह आलमीरा से मोनू कुमार को कुछ समान के लिए पैसा दे रही थी कि इसी क्रम में उसकी नजर आलमीरा में रखे 10-15 हजार रूपये पर पड़ी।जिसे चोरी करने पर विरोध करने के क्रम में मोनू कुमार द्वारा उक्त महिला की हत्या कर दी गई तथा दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर वह भाग निकला।गिरफ्तार अभियुक्त मोनू कुमार की चेहरे पर खरोंच,पीठ के आगे-पीछे खरोंच तथा एक अगुंली में कटे का निशान से इस हत्या का सफल उद्भेदन हुआ।जिसके पास से पुलिस ने चाकू,खून लगा फसुल,अभियुक्त का खून लगा हुआ शर्ट,एक खून लगा हुआ तौलिया और एक जोड़ा चप्पल बरामद किया है।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap