Tranding
Sun, 31 May 2026 03:49 PM

गोजए और प्रेसक्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी और पत्रकारों का होगा सम्मान।

पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 मई 2025 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गंभीर विचार गोष्ठी और वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और मंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा कानपुर के संपादक मनोज तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर चितरंजन मिश्रा और विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक नारायण धर दूबे भाग लेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पत्रकारिता विषयक इस संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय चौक महाराजगंज के प्राचार्य डॉक्टर श्री भगवान सिंह करेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शफी आजमी, आनंद राय, राजीव ओझा सहित आकाशवाणी की वरिष्ठ समाचार वाचिका सुकिर्ति अस्थाना और वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार एवं पत्रकार डॉक्टर ताजवर को मृत पत्रकार साथियों और विभूतियों क्रमशः स्वर्गीय योगेश्वर सिंह,स्वर्गीय डीके गुप्ता,स्वर्गीय धर्मेंद्र मिश्र, स्वर्गीय श्रीमती मैनावती श्रीवास्तव और स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला शुक्ल को श्रद्धांजलि के उपरांत उनकी स्मृति में सम्मान से विभूषित किया जाएगा. इस दौरान गोजए द्वारा संचालित पत्रकार फूल नारायण धर दुबे स्मृति वाचनालय के साथ संस्था के सम्मानित सदस्यों को जारी वाहन स्टिकर का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा कराया जाएगा.

 साथ ही समारोह के समापन पर पहलगाम सहित ऑपरेशन सिंदूर में मृत भारतीय नागरिकों और सैन्य कर्मियों के साथ हाल के दिनों में मृत पत्रकार साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी.

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap