छापेमारी अभियान में 49 किलो प्रतिबंधित डोडा बरामद।
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
सशस्त्र सीमा बल एवं जिले के गया जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 49 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया है।अधिकारियों ने बताया की सघन तलाशी अभियान के दौरान जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत लट दुआरी गांव से उक्त मादक पदार्थ बरामद किया गया है। प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई हेतु धनगाई थाना को सुपुर्द किया गया है।