Tranding
Fri, 29 May 2026 04:33 AM

25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ का हुआ गठन।

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार

अनुमंडल पत्रकार क्लब महुआ का 25 वां स्थापना दिवस महुआ अनुमंडल के पातेपुर स्थित आर्या उच्चतर विद्यालय में सिल्वर जुबली के रूप में मनाया गया।इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और क्लब को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस मौके पर क्लब का गठन भी किया गया।जिसमें गोरौल के मोहन कुमार सुधांशु को अध्यक्ष, पातेपुर के कामेश्वर प्रसाद गौतम को महासचिव,चेहराकला के रमेश प्रसाद सिंह और गोरौल के सुधीर कुमार झा को उपाध्यक्ष,महुआ के प्रिंस कुमार और राकेश कुमार मुन्ना को सचिव मनोनीत किया गया।चेहरा कला के संजय कुमार झा को कार्यालय सचिव के साथ पांच सदस्य टीम संरक्षण मंडल में रखा गया।सभी नए सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई।इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष मजहर हसन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap