Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:21 AM

पशुहारी में महाशिवरात्रि के बाद भंडारे में शामिल हुए हजारों लोग, ग्रहण किया महाप्रसाद

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया

पशुहारी गांव में महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात सकुशल संपन्न होने के बाद आज भंडारे में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत जिला पंचायत सदस्य हरे राम यादव व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ पिंटू सर ने संयुक्त रूप से भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शिव शक्ति सेवा समिति शिव मंदिर पशुहारी के सदस्यों द्वारा दोनों अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य हरे राम यादव ने कहा कि पशुहारी गांव गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है, यहां के हिंदू व मुसलमान किसी भी तीज त्यौहार को संयुक्त रूप से बड़े ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाते हैं। मैं अपने क्षेत्र में जहां भी जाता हूं यहां की गंगा जमुनी तहजीब की बात जरूर होती है।

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ पिंटू सर ने शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम यहां के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर हमेशा एक नई इबारत लिखने की प्रेरणा देता है। मैं भूत भावन भगवान भोलेशंकर से प्रार्थना करता हूं यह जुड़ाव व प्रेम हमेशा बना रहे।

इस अवसर पर स्थानीय गुप्ता परिवार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा शिव मंदिर के पास स्थित अपने जीर्ण शीर्ण भवन की जमीन शिव मंदिर के परिसर हेतु दान करने की घोषणा की गई जिसका उपस्थित जन समुदाय ने ताली बजाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को समाज सेवी सत्यनारायण यादव व पशुहारी के समाजसेवी संजय यादव ने भी संबोधित किया।

आज के भंडारे में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देर रात तक चलते रहे।

आज के कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों में राम बदन यादव, विपिन लाल श्रीवास्तव, हरि श्याम यादव, अभिमन्यु यादव, अभिमन्यु शर्मा, राहुल शर्मा, शिव शक्ति सेवा समिति शिव मंदिर पशुहारी के अध्यक्ष हरिशंकर यादव, उपाध्यक्ष प्रभात यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंत्री डब्लू गोंड़, रवि शर्मा, अभिषेक यादव, अंशु शर्मा, प्रमोद यादव, संदीप व बृजेश यादव प्रमुख रहे।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap