भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा, तमंचा व बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उमेश यादव पुत्र रामनवमी यादव, निवासी कठिनहिया, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर को 02 किलो अवैध गांजा, 01 देशी तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस तथा अपाची मोटरसाइकिल (UP57 CA 8012) के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के खिलाफ थाना भिटौली में मु0अ0सं0-077/2026 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक यदुवीर यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, कांस्टेबल अजीत यादव व कांस्टेबल विवेकानंद की अहम भूमिका रही।