Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:16 AM
शिक्षा / May 21, 2025

सिटी मोंटेसरी मून स्कूल में बच्चियों का जलवा रहा कायम।

*प्राइमरी सेक्शन की जैनब और मुशीरा ने किया स्कूल में टॉप।

*जूनियर सेक्शन में छात्रा आयशा आफरीन ने किया स्कूल में टॉप।

हाफ़िज़ नियामत जर्नलिस्ट 

मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

मछलीशहर स्थानीय कस्बा अंतर्गत कोतवाली वार्ड स्थित सिटी मोंटेसरी मून स्कूल में आज रिजल्ट वितरण किया गया जिसमें बच्चियों का जलवा कायम देखने को मिला।

बताते चले सिटी मोंटेसरी मून स्कूल में रिजल्ट वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज व डॉक्टर पूजा यादव मौजूद रही।

डॉ पूजा यादव एमबीबीएस एम एस गाइनेकोलॉजिस्ट ने कहा कि शिक्षा वह मूल मंत्र है इसके माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है और सफलता को हासिल करने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो इंसान कठिन परिश्रम में विश्वास रखते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है । शिक्षा से संबंधित बातों को करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में डॉक्टर मनोज यादव एमबीबीएस एम डी ने स्कूल में अच्छे नंबर से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को एवं टॉप करने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

सिटी मोंटेसरी मून स्कूल में आहिल खान , एरम शाह , ज़ैनब खान, मुशीरा समीर, अंसारी माएज़ा, अंसारी रीबा हयात, भूमि यादव ,अंशिका मौर्या, दिशा गुप्ता, मुज़म्मिल राईन , ऐज़ल कुरैशी ,आदि बच्चों ने अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज़ैनब खान ,मुशीरा समीर व आयशा आफरीन ने समस्त बच्चों में से स्कूल टॉप किया। प्रबंधक राशिद खान ने उक्त समारोह में समस्त छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व मुबारकबाद दिया।

इस मौके पर हाजी इश्तियाक खान , प्रबंधक राशिद खान, प्रधानाध्यापक आमिर खान, अध्यापक रेयाज़ अहमद ,प्रदीप यादव सत्यनारायण साहित्य रत्न ,आनंद गुप्ता नासिर ,इमरान ,शबनम ,नसरीन , सीमा ,शिफा ,सौम्या ,शालिनी , ज़िया,ताहिरा ,नादिरा , स्कूल के छात्र-छात्राएं और उनके पैरेंट्स लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक आमिर खान ने किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap