Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:54 PM
अपराध / Sep 01, 2025

स्कूल पढ़ने गई नाबालिग का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नटकटियागंज थाना क्षेत्र के नगर के एक मोहल्ले से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें भैरवगंज निवासी,धनु कुमार युवक को आरोपित किया गया है। आरोप है कि आरोपित मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है,उसकी पुत्री हाई स्कूल में पढ़ने गई थी, घर नहीं लौटी। जानकारी मिली कि आरोपित उसे बहला फुसलाकर साथ लेकर चला गया है।आरोपित युवक के मामा के घर पर जाकर पूछताछ की गई तो उसके घर वाले गालीगलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए।थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है,जल्द ही नाबालिक को ढूंढ निकाला जाएगा। इस तरह की अपहरण की घटना नित्यदिन सुनने और देखने को मिल रही है,मगर पुलिस प्रशासन है कि मुक्तदर्शक बना रहता है, पुलिस का गस्तीदल कहां गश्त लगाती है,यह पता नहीं चल पाता है,प्रतिदिन घटना कोअंजाम दिया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap