Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:35 AM

नीमा आयुष चिकित्सकों की आवश्यक बैठक हुई संपन्न

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवस्थित क्रिस्टल मैरिज हॉल के सभागार में,नीमा आयुष चिकित्सकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,जिसकीअध्यक्षता,डॉ सुमित कुमार ने किया,जिसमें आयुष चिकित्सकों के कर्तव्य एवंअधिकार पर चर्चा की गई आयुष चिकित्सक के जिला सचिव,डॉक्टर शाहनवाह आलम शाहनवाज आलम ने सभीआयुष चिकित्सकों को निर्देश दिया किअपनेअपने क्लिनिको में,फायर बायो,पॉल्यूशन पर ध्यान रखें।इस मौके पर,संगठन के जिला संरक्षक, डॉअनिल कुमार ने कहा कि आयुष चिकित्सकों के खिलाफ हो रही छापेमारी कहीं से उचित नजर नहीं आता है,क्योंकि पूरे शहरी/ ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर जो मौत के सौदागर के नाम से नामकरण किया जा रहा है,उस पर कोई कार्रवाई नहीं करकेआयुष चिकित्सकों को निशाना बनाया जा रहा है,जो नींदनीय प्रतीत हो रहा है,अगर ऐसा ही होता रहा तो आयुष चिकित्सक संघ बाध्य होकर अपने अधिकार के लिए सड़कों पर उतरेंगे,इतना ही नहीं,आवश्यकता पड़ने पर सिविल सर्जन बेतिया के कार्यालय का भी घेराव करेंगे संगठन प्रभारी,डॉक्टर एकराम ने कहा कि एक समुदाय के चिकित्सक को परेशान करना,उनके क्लीनिक पर क्रिमिनल की तरह बिना पूर्व नोटिस के छापा मारना कहीं से उचित प्रतीत नहीं होता है,अगर इसी तरह कार्रवाई चलती रही नीमा संगठन केआयुष चिकित्सक मजबूर होकर एक बड़ाआंदोलन करने के साथ साथ सड़क पर उतरने, आनशा पर बैठने पर बाध्य होंगे।संगठन के डॉक्टर डीपी सिंह ने संवाददाता को बताया कि जल्दी नीम के कोर कमेटी के सदस्य,सिविल सर्जन बेतिया से मिलकर अपने कर्तव्य एवं अधिकारों को बताएंगे,साथ ही उन पर बिना कारण,बिना नोटिस दिए कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग करेंगे,इसके साथ ही आयुष चिकित्सकों को बिना उचित सबूत के परेशान नहीं किया जाए।इस बैठक में उपस्थित,संघ के सदस्यों के अलावा कई आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे जिनमें,डॉक्टर मोहम्मद शाहनवाज,डॉक्टर सुमित कुमार, डॉक्टर अकरम,डॉ अमीर हसन अंसारी, डॉअमीर आलम,डॉक्टर नवेशआलम,डॉक्टर राजेश साहनी, शहजाद हुसैन, जावेद अंसारी,डॉक्टर मुजीबुररहमान, डॉ राजीव रंजन,डॉक्टर राजीव कुमार,डॉ सफीउल्लाह, डॉक्टरओपी सिंह,डॉ इरफान अंसारी,डॉ साजिद हुसैन के अलावा सैकड़ोआयुष चिकित्सक उपस्थित थे।संवाददाता को पता चला है कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग ने ने सभी तरह के डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस परअपने ज्ञापनक 319(3) दिनांक11/4/26 के द्वारा रोक लगा दी है,ऐसी स्थिति में आयुष चिकित्सक कितना प्रभावित होंगे।

India khabar
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap