Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:37 PM

आप नेता मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में तुर्कमानपुर में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट और सनराइज एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय कैंपस सनराइज कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर में वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया, इस कैंप में मोहम्मद वाजिद और मोहम्मद इरफान ने लगभग 300 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा कि सरकार के सभी पॉलिसी को जन-जन तक पहुंचाना हम लोगों की संस्था का अहम मकसद है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी ने कैंप में आए हुए सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर मकसूद अली, वसी अहमद, शफीक अहमद, राज शेख, नुरुल हुदा, समीर अहमद  आदि लोगों के साथ-साथ वार्ड के सभी सम्मानित लोगों ने शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap