Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:36 AM

बिना राशि भुगतान किया एसडीओ ने व्यवसायी का तोड़ा दुकान।

एन.एच.2 के निर्माण में आ रही थी बाधक

विनोद विरोधी

गया, बिहार

एन.एच.2 को सिक्स लेन बनाए जाने के दौरान जमीन को अधिग्रहण के दौरान बिना राशि भुगतान के शेरघाटी एसडीओ सारा अशरफ समेत अन्य अधिकारियों ने दलबल के साथ आज दोपहर एक व्यवसाय का भवन तोड़ दिया गया। मामला जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ बाजार का है ,जहां के रहने वाले व्यवसायी मथुरा प्रसाद का दुकान बिना राशि भुगतान किये जबरन तोड़ दिया गया तथा दुकान में रखे सारे सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे पीड़िता का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता मथुरा प्रसाद का कहना है कि भू अर्जन विभाग के अधिकारियों एवं डीएसपी शेरघाटी सारा अशरफ समेत अन्य अधिकारी मेरे जमीन का अधिग्रहण किया है। लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया।अधिकारीगण मौखिक रूप से कहते रहे कि राशि न्यायालय में जमा कर दिया गया है।जबकि ऐसा कोई लिखित आदेश दिखाने से परहेज करते रहे और देखते ही देखते दल बल के साथ मेरे भवन पर बुलडोजर चला दिया गया। बता दें कि व्यवसायी मथुरा प्रसाद के नाम पर उक्त जमीन का दस्तावेज है। बावजूद भू अर्जन विभाग के अधिकारी राशि देने में लगातार आना-कानी करते रहे हैं।पीड़ित मथुरा प्रसाद ने जब अधिकारियों से दो दिनों का मोहलत भी मांगा, लेकिन इस बात से इनकार कर गए हैं।बताया जा रहा है कि एन एच2 के निर्माण में उक्त भवन बाधक बन रही थी।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap