Tranding
Fri, 29 May 2026 03:19 AM

नियोजित परिवार ही सुखी जीवन का आधार- काउंसलर अनिरुद्ध

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता ने अपने आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत मासिक थीम के आधार पर नियोजित परिवार विषय पर उपकेंद्र चौपरीया के सोहसा बासपार मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन एवं आयरन की गोली का वितरण किया।

 काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने अपने संबोधन में किशोरियों को बताया कि पहला बच्चा कम से कम 21 साल की उम्र में प्लान करना चाहिए और दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का गैप जरूर रखना चाहिए जिससे बच्चे स्वस्थ होते हैं और प्रेगनेंसी के दौरान हीमोग्लोबिन की जांच समय-समय पर अवश्य कर लेना चाहिए जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी और बच्चा स्वस्थ होगा। दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का गैपिंग रखने के लिए कई तरह के गर्भनिरोधक साधन जैसे माला,छाया, अंतरा आदि का प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर आशा प्रतिमा पटेल, सी एच ओ एवं किशोर किशोरियों उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap