Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:08 AM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों की एकता एवं अखंडता के लिए काम करेगी - सैय्यद जाकिर हुसैन 

यवतमाल, महाराष्ट्र। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ, महाराष्ट्र की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार। इस कार्यकारिणी का उद्देश्य भारतीय पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करना और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों, उत्पीड़न एवं एकता के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था है। राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संगठन है जो पत्रकारों की भलाई के लिए कार्य करता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करता है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ, महाराष्ट्र सैय्यद जाकिर हुसैन ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष करण कोलुगुरी, मुख्य संपादक- आवाज २4 न्यूज (चन्द्रपुर) एवं हफीज खान तालुका प्रतिनिधि दैनिक जनमाध्यम (वासिम), प्रदेश महासचिव राहुल शेंडे कार्यकारी संपादक - म-मराठी न्यूज नेटवर्क (गड़चिरोली), प्रदेश मिडिया प्रभारी वासीक शेख मुख्य संपादक - लोक विधान न्यूज (यवतमाल), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र भोंडे प्रधान सम्पादक - गावाकची बातमी डिजिटल मीडिया व यूट्यूब चैनल (अमरावती), कलम, यवतमाल तालुका अध्यक्ष जावेद शेख (जिला प्रतिनिधि मालेगांव वार्ता) बनाया गया है। 

यह गठित कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, पत्रकारिता की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने और पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए काम करेगी और सभी पदाधिकारियों से आशा है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत संघर्षशील रहेंगे।

सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद जाकिर हुसैन ने संस्था का परिचय पत्र पहनाकर अभिवादन किया। 

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो के चयन पर मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश, प्रदेश महासचिव मिर्जा शफीक बेग, वेंकटेश सूर्यवंशी, अनिल खडसे, देवेंद्र भोंडे, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष इरफान शेख, अजीम खान, जालना जिला अध्यक्ष आमेर खान, जावेद खान, शेख सलीम, नान्देड जिला अध्यक्ष जैनोदिन पटेल, अहमदनगर जिला अध्यक्ष सैय्यद नासिर, संजय जटाले, गणेश धनगर, रऊफ खान, मुबस्सिर खान, सलीम कुरैशी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Karunakar Ram Tripathi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap