Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:11 PM
राजनीति / Mar 29, 2024

दिव्यांगजन का वोटर कार्ड बनवाने के लिए राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का शिविर 31 मार्च को।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी दिव्यांगजन का वोटर कार्ड बनवाने के लिए 31 मार्च को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में शिविर का आयोजन करेगी | कानपुर नगर में 75 फीसदी दिव्यांगजन के वोटर कार्ड नहीं बने है | जिससे वो मतदान में भाग लेने से वंचित हो जायेगे |राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सभी दिव्यांगजन का वोटर कार्ड बनाने की मांग की थी | लेकिन जिला निर्वाचन कार्यालय ने अभी तक शेष बचे दिव्यांगजन को मतदाता बनाने में रूची नही लि है | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने अब सभी दिव्यांगजन को मतदाता बनाने के लिए शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है | इसके लिए आधार कार्ड, परिवार के किसी सदस्य का वोटर कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र व फोटो के साथ शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में दिव्यांगजन को बुलाया गया है|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap