Tranding
Sat, 30 May 2026 01:17 PM

10 साल पहले बना प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र अब तक बंद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला के बैरिया प्रखंड के सूरजपुर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। पंचायत के मसान ढाब में 10 साल पहले बना प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस भवन का उपयोग मरीजों की सेवा के बजाय मवेशियों का चारा रखने में किया जा रहा है अंकुश कुशवाहा,रमाकांत यादव,प्रिंस कुमार सहित कई ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि इस केंद्र में एक दिन भी इलाज नहीं हुआ है। गर्मी और बाढ़ के मौसम में लोगों को नाव से दूर राज के अस्पतालों में जाना पड़ता है।

समाजसेवी,डॉक्टर बिपिन बिहारी पांडे ने संवाददाता को बताया कि यह क्षेत्र हर साल गंडक नदी के बाढ़ से प्रभावित होता है,अब तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने की पहल नहीं की है।ग्रामीणों नेआवेदन की चेतावनी दी है।पीएचसी प्रभारी,डॉक्टर मिथिलेश चंद्र सिंह ने भी संवाददाता को बताया कि भवनअभी तक स्वास्थ्य विभाग को औपचारिक रूप से नहीं सोपा गया है,इसलिए सेवाएं दूसरी जगह से दी जा रही है। सिविल सर्जन,डॉक्टर विजय कुमार ने इस मामले की जांच काआश्वासन दिया है,उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं जरूर मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap