Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:41 PM

दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक 23 अगस्त को लखनऊ में।

दिव्यांगजन को उनका अधिकार दिलाने के लिए सयुंक्त आन्दोलन की होगी घोषणा

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक अगस्त को लखनऊ में होगी| बैठक में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अनुपालन, दिव्यांगजन के नौकरी, रोजगार, स्वस्थ, शिक्षा, सुरक्षा, पेंशन बढोत्तरी की मांग को लेकर सयुक्त रूप से प्रदेश व्यापी आन्दोलन की रणनीति तैयार की जायेगी|राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में अलग अलग संगठन एक ही तरह की मांगो को लेकर अपने अपने तरिके से आन्दोलन कर रहे है | प्रशासन व सरकार उनकी फरियाद नहीं सुन रहा है| इसलिए प्रदेश के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिये दिव्यांग महागठबन्धन का ऐलान किया गया है|

प्रदेश में दिव्यांगजन की समस्याओं को लेकर अलग अलग आन्दोलन की बजाय मांगो के लिये सभी संगठन मिल कर आन्दोलन करेंगें|

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अलग अलग गुटों मे बंटे दिव्यांग संगठनो को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। अलग-अलग गुटों मे बंटे होने के कारण सरकार व प्रशासन दिव्यांगजन की मांगे पूरी नहीं करती है|

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap