Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:34 PM

पुलिस उत्पीड़न दबाव से सुरक्षा की लगाई गुहार पुलिस कमिश्नर से।

पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा संरक्षण का दिया भरोसा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कानपुर होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में व्यवसाईयों की समस्याओं पर संगठन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मुलाकात कर समस्याओं पर दिया ज्ञापन। महामंत्री राजकुमार भक्तानी ने कहा होटल रेस्टोरेंट पर वसूली के लिए क्षेत्रीय पुलिस अकारण उत्पीड़न और दबाव बनाना बंद करेl अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने कहा होटल में कमरा देने से पहले कस्टमर की आईडी अनिवार्य होगी और उसको एक वर्ष तक रिकॉर्ड रखें एशोसीएशन ने पुलिस कमिश्नर को कहा अगर क्षेत्रीय पुलिस चुनाव में अधिग्रहण के लिए दबाव बनाती है तो एसोसिएशन नीति बनायेगी ।अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने बताया आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत सुरक्षा हेतु सभी घरों में होटल गेस्ट हाउस स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कैमरा लगाया जा रहा है उपाध्यक्ष देश दीप भादवा ने बताया हम प्रशासन के त्रिनेत्र अभियान से जुड़े हुए हैं जहां पर कैमरा नहीं है वहां लगाया जायेगा। विभाग द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे।पुलिसिया उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग करी मांग मनोज भाटिया चैयर मैन,सुखबीर सिंह मलिक अध्यक्ष,राज कुमार भगतानी महामंत्री,इन्द्र जीत सिंह कोषाध्यक्ष,श्याम लाल मूलचंदानी -का अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र अंकुश खन्ना अध्यक्ष दक्षिण क्षेत्र,उपाध्यक्ष देशदीप वाधवा सागर अरोड़ा, पंकज खत्री,अजय केसरवानी,अनिल शर्मा, पी एस पांडे,मुअज्जम, मयंक कोहली, नरेश खुबानी, आशु माथुर राजू शर्माआदि बड़ी संख्या में व्यवसाई मौजूद थेl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap