Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:26 PM

एनएच के अधिकारियों की लापरवाही के कारण घरों में घुसा पानी।

20 एकड़ में बनी जल जमाव की स्थिति 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।जिले के बाराचट्टी स्थित निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर विभागीय लापरवाही के कारण सड़क किनारे बसे घरों में बरसात का पानी घुस रहा है,वहीं कई स्थानों पर जल जमाव का भी नजारा देखने को मिल रहा है।जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।बाराचट्टी प्रखंड के रोही पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जी.टी.रोड का सिक्स लेन में परिवर्तित किया जा रहा हैं, लेकिन विभाग के तथाकथित अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के कारण प्रखंड के शोभ बाजार स्थित जीएस मैरिज हॉल के निकट बने अनेक घरों में सड़क का पानी घुस जा रहा हैं। वहीं व्यापक क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है जिसे आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया हैं। उन्होंने बताया कि जल जमाव के कारण करीब 50 किसानों की खेतों में धान की रोपनी भी नहीं हो सकी है।बताते हैं कि पानी के निकासी के लिए जो नाला बना था उसे दोनों तरफ से भर दिया गया है। परिणामत:जल जमाव की स्थिति बनी है। वहीं चंद दबंग किस्म के लोगों के द्बारा उक्त समस्या को उत्पन्न कर रखा है ।इस सिलसिले में स्थानीय लोगों ने बाराचट्टी थाना में एक लिखित शिकायत भी की हैं। जिसमें समस्या की गंभीरता को देखते उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap