Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:45 AM
धार्मिक / Aug 10, 2024

जुलूस ए मुहम्मदी में चार पहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबन्ध

फ़ॉग स्प्रे और डीजे पर भी रहेगी पाबन्दी।

अयाज अहमद

सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

मरकज़ी कमेटी जुलूस ए मुहम्मदी की एक अहम बैठक शनिवार की देर शाम सदर हाजी मुजीब अहमद के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें जुलूस से जुड़े तमाम ज़रूरी मुद्दों पर सदर ने कमेटी के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वम्मति से ये निर्णय लिया गया कि इस बार के जुलूस ए मुहम्मदी के जुलूस में चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध रहेगा। साथ ही डीजे और फ़ॉग स्प्रे पर भी पाबन्दी रहेगी।

मरकज़ी कमेटी के सदर हाजी मुजीब अहमद ने बताया कि पिछली बार जुलूस को लेकर प्रशासन और अवाम की तरफ़ से काफ़ी शिकायतें मिली थीं। ऐसे में प्रशासन और जनता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि इस बार जुलूस में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और डीजे और फ़ॉग स्प्रे पर भी रोक रहेगी। मरकज़ी कमेटी और तमाम अंजुमनें जुलूस में पैदल चलेंगी। सदर ने अंजुमनों से अपील की है कि प्रशासन व मरकज़ी कमेटी के फैसले का सम्मान करें और जुलूस में पैदल शामिल होकर हमारा साथ दें। बैठक के दौरान इक़बाल अहमद जनरल सेक्रेटरी, मसूद आलम कोषाध्यक्ष, अकील अंकल, कारी सलाहुद्दीन, आफ़ताब अंसारी, कय्यूम अंसारी, आफ़ताब इक़बाल, सरताज खान, शमीम बेग, मो. नबी मुल्हे, सलीम अड्डू, असद अराफात, मुन्ना राइन, निहाल, फुरकान अंसारी, मोइन खान, नुरुल खान, एहराज बेग बब्बू, मुमताज गाज़ी आदि मौजूद रहे। 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap