Tranding
Sat, 30 May 2026 10:56 AM

नम आंखों से मां काली प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने दी अंतिम विदाई..

नौशाद आलम

चौसा, मधेपुरा, बिहार

चौसा मां काली प्रतिमा विर्सजन के साथ ही चौसा काली स्थान पर आहूत तीन दिवसीय काली मेला रविवार को संपन्न हो गया। चौसा प्रखंड मुख्यालय के काली स्थान में स्थापित मां काली प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन कोसी डाइनेज में नम आंखों से की गई। हर साल की भांति इस वर्ष भी चौसा बस्ती के युवाओं व पूजा समिति सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए थानाध्यक्ष अमित राय अर्लट मोड में काम करते रहे। विसर्जन के दौरान पुलिस निगाहवान में प्रतिमा विसर्जन कराया गया। विसर्जन स्थल पर मां के दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ विर्सजन स्थल पर उमड़ पड़ी। मां के एक झलक पाने को सभी बेताब दिखा। महिला, युवती एवं युवाओं द्वारा मां की प्रतिमा को मोबाइल में कैद किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान महिलाएं परंपरागत गीत गाकर माता को विदाई दी। मेला में महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की गई। मां की मनमोहक रूप देखकर दर्शनार्थी अभीभूत हो रहे थे। मेला में विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पूजा कमिटी के सदस्य सूर्य कुमार पटवे, मनोज यादव, मनोज पासवान, सचिन उर्फ़ बंटी पटवे, अनिल पोद्दार,सक्रिय रहे।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap