Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:10 PM
शिक्षा / May 15, 2024

सी० बी० एस० ई० 12वीं की परीक्षा में ज्ञान कुंज के छात्रों ने लहराया परचम।

जिले में बजा ज्ञान कुंज का डंका, गणित, जीव विज्ञान एवं मानविकी वर्ग में रहा प्रथम।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

सिकन्दरपुर, बलिया। तहसील  क्षेत्र स्थित शिक्षा जगत में अग्रणी विद्यालय ज्ञान कुंज सीनियर सेकेन्डरी वंशीबाजार के छात्रों ने सी० बी० एस० ई0 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने अपना परचम लहराया। जिसमें साधना यादव (मानविकी) 97.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गणित वर्ग में स्वरित वर्मा ने 95.4% अंक पाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।नाहिद आदिम 94.2% अंक के साथ जीव विज्ञान ग्रुप में प्रथम स्थान तथा ऋषभ ने 88.4% पाकर वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

छात्रों ने विद्यालय को पुनः एक बार गर्वान्वित किया । शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी ज्ञान कुंज एकेडमी, बलिया जनपद में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कक्षा 12वीं में पंजीकृत 263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा | और बच्चों ने जिले के साथ-साथ स्कूल का नाम रोशन किया |  हिंदी में सोनम पांडे 97 अंक, अंग्रेजी में साधना और सृष्टि 95 अंक ,गणित में स्वरित वर्मा 96 अंक ,भौतिकी में स्वरित वर्मा 95 अंक ,रसायन विज्ञान में स्वरित वर्मा 97 अंक, जीव विज्ञान में नाहिद आदिम और आयुषी गुप्ता 95 अंक ,अकाउंटेंसी में ऋषभ सिंह 95 अंक, भूगोल में साधना और सृष्टि 97 अंक ,राजनीति विज्ञान में श्रेया पाठक शत प्रतिशत अंक, इतिहास में साक्षी यादव ,साधना यादव एवं सृष्टि ने शत प्रतिशत अंक, अर्थशास्त्र में राहुल कुमार 95 अंक, शारीरिक शिक्षा में नवनीत यादव 98 अंक, बीएसटी में जान्हवी गुप्ता 93, कंप्यूटर विज्ञान में अश्वनी शर्मा एवं ज्योति यादव 96 अंक प्राप्त किया । 

वही विद्यालय के सीबीएसई बोर्ड के 10वीं में शक्ति सिंह ने 97.2% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिखा पांडे व विशाल सिंह ने 94% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्यन ने 93.6 प्रतिशत व हर्षिता सिंह व साक्षी ने 93%, वैभव यादव ने 92.6%, अभय चौहान ने 92, अनुज चंद 91.02, पीयूष कुमार ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री देवेंद्र नाथ सिंह और प्रधानाचार्या सुधा पांडेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना, एवं बधाइयां दी। वहीं विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह, अध्यक्ष श्री ज्योति स्वरूप पांडे ने भी बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित जेपी तिवारी, दीपक तिवारी, राजीव पांडे, दिलीप पांडे, राकेश पांडे, राकेश कुमार पांडे एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap