Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:10 AM

खुशी के माहौल में परिजनों पर टूटा दुःख का पहाड़, परिवार सहित गांव में पसरा मातम

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

खुशी के माहौल में टूटा दुःख का पहाड़। घटना बलिया जिले के उभांव थाना अंतर्गत ग्राम सभा चकिया निवासी रविठाकुर के साथ घटी, क्या पता था कि इस खुशी के माहौल में नन्हे बच्चे रेयांश की मौत कदम के इर्द-गिर्द घूम रही है। बताते चले कि रवि ठाकुर घर में वैवाहिक कार्यक्रम से निपटने के बाद खरीदी गई नई कार के पूजा पाठ हेतु निश्चित दिन तय कर सोमवार 10 मार्च शाम 4 बजे क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मातु महारानी चंदाडीह गए थे। जहां परिजनों के साथ नन्हा बच्चा रेयांश भी गाड़ी के पिछले सीट पर बैठा था और मंदिर के रास्तों पर बंदरों को देखकर आनंदित हो रहा था। मंदिर से वापसी हेतु जब गाड़ी स्टार्ट हुई तो रेयांश का गर्दन गेट के शीशे पर था। शीशा बंद होते ही रेयांश का गर्दन शीशे के जद में आ गया। जिससे बच्चा मूर्छित हो गया। परिजन आनन फानन में सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, मगर कोई सुधार न होने पर मऊ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों पर खुशी के माहौल में दु:ख का पहाड़ टूट गया। चीख चिल्लाहट के बीच घर के अलावा गांव में भी मातम छा गया।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap