Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:19 PM

सी ग्रेड के बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सहकारिता क्षेत्र की।

कानपुर,उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों तक सहकारिता की दम पर शासन किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सहकारिता क्षेत्र को लूट का अड्डा बना रखा था। कांग्रेस शासनकाल में जरुरतमंदो को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। सपा सरकार बनने के बाद सहकारिता क्षेत्र में लूट घसोट शुरू हो गई थी। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर उसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह को दी। अमित शाह ने सहकारिता मंत्री बनने के बाद सहकारिता क्षेत्र को भ्रष्टाचार से मुक्त किया।सहकारिता क्षेत्र के लोग सन 2014, 2019, 2022 के चुनावों में रहे सी ग्रेड के बूथों पर घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करें। लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं।लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार ने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढियों ,समर्थ भारत,सक्षम भारत, विकसित भारत एवं भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं।बैठक में मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को सी ग्रेड के बूथों को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर ग्यारह सदस्यीय टोली बनाकर संपर्क व संबाद करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जुड़े लोग मतदान वाले दिन लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित करें।

   बैठक की अध्यक्षता लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार एवं संचालन रमाकांत त्रिपाठी ने की।

बैठक में एस डी परिहार, सुरेश गुप्ता, गंगा राम शर्मा, अजय प्रताप सिंह, आदित्य तिवारी, गिरीश बाजपेई, हर्षवर्धन सिंह, रामेंद्र सचान, विनय बाजपेई ,विजय गौड़, प्रेम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap