17 सूत्री मांगों को लेकर बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एक दिवसीय धरना।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
सूबे में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई व हत्या लूट समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर स्थानीय राजद प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरनार्थियों ने इस मामले में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपें। जिसमें महंगाई, अपराध व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, कैंप लगाकर जमाबंदी व शेड्यूल बटवारा संबंधित समस्याओं को दूर करने, किसानों को मुफ्त बिजली मुहैय्या करने , वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन को 11सौ से बढ़कर तीन हजार प्रति माह करने, किसान सम्मान निधि की राशि को 6000 से बढ़कर 12000 करने, पारिवारिक लाभ योजना की राशि को 20000 से बढ़कर 50000 करने ,द्वेष की भावना से विपक्ष को तंग करना बंद करने, भूमिहीनों को 5 एकड़ जमीन मुहैया करने, समेत अन्य मांगे शामिल थी। धरना पर मौजूद प्रमुख लोगों में राजद की पूर्व विधायिका समता देवी,पूर्व मुखिया राजकुमार यादव ,हरेंद्र सिंह भोक्ता, रामाशीष यादव आदि शामिल थे।