Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM

सिकंदरपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार, पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद

धनंजय शर्मा

सिकन्दरपुर(बलिया) सिकंदरपुर में आज शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद ) का त्यौहार बड़े ही धूम धाम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नमाजी नवीन वस्त्र पहन विभिन्न ईदगाहों की तरफ जाते दिखे।

शांतिव्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के बीच स्थानीय नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी ईद उल अजहा का त्यौहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर इस्लाम धर्मावलम्बियों ने सुबह भलीभांति नहा धो कर नगर के औलिया मस्जिद, ईदगाह और शाही मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी।

इस मौके पर समाजसेवी गनेश प्रसाद सोनी,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,डॉ उमेश चन्द, एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा,युवा समाजसेवी अभिषेक सोनी,राकेश सिंह, राकेश यादव,ईओ मनोज कुमार पाण्डेय,डॉ आशुतोष गुप्ता, भीष्म यादव,पत्रकार रणजीत राय,पत्रकार संतोष शर्मा,श्रीकांत राम,सहित दीगर राजनीतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने ईदगाह पर पहुंच कर मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।

त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन की तरफ से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व नमाज अदा होने वाली मस्जिदों के आसपास तथा नमाजियों के गुजरने के मार्गों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई थी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव ,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, नगर में लगातार भ्रमण करते रहे।पर्व के अवसर पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नगर में भी समुचित सफाई कराने के साथ ही नमाज अदा होने वाली मस्जिदों के आसपास व नमाजियों के गुजरने के मार्गों पर चूने का छिड़काव कराया गया था।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap