Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:10 PM

सीडब्ल्यूसी ने किया थाना कोतवाली का भ्रमण।

*चाइल्ड फ्रैंडली कॉर्नर की स्थिति देखी।

डाॅ रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानों में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर स्थापित हैं। उनकी स्थिति व प्रदान की जाने वाली सेवाओं/ सुविधाओं को जानने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति दतिया द्वारा जिले में संचालित कोतवाली थाना में आकस्मिक भ्रमण कर वास्तविक स्थिति जानने जानने का प्रयास किया। 

भ्रमण के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कल्पना राज्य बैस, रामजीशरण राय, कृष्णा कुशवाहा, संतोष तिवारी एवं वैभव खरे ने किशोर न्याय अधिनियम-2015, लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 एवं बाल अधिकारों पर पारस्परिक व्यापक संवाद कर जानकारी दी। साथ ही बाल हितैषी वातावरण निर्मित करने हेतु आवश्यक जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

इस अवसर नगर निरीक्षक कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा आर.आई. सौरभ तिवारी, निरीक्षक रूबी सिंह, साइबरसेल प्रभारी सुधीर शर्मा सहित कोतवाली का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त जानकारी बाल कल्याण समिति के सदस्य रामजीशरण राय द्वारा दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap