Tranding
Thu, 04 Jun 2026 10:45 AM

कॉस्मेटिक दुकान में लगीआग, 10 लाख का हुआ नुकसान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन क्वार्टर,लाल बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लगने से लोगों में अपना तफरी मच गई,इसको लेकर मोहल्ले में कई घरों में लोग फंस गए।आग लगने से शहर में कोहराम मचा गया, सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई,चार मंजिला इमारत में आग लगने की वजह से फाइल ब्रिगेड और स्थानीय लोगों को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शहर के बीचों बीच स्थित लाल बाजार के चर्च रोड के चार मंजिला इमारत में आग लगी,इमारत में जहां आग लगी,वह एक कॉस्मेटिक की दुकान है,ऊपर वाली मंजिल पर गोदाम है,जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।इस आग लगी की घटना में करीब 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय पुलिस वालों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ऊपर के मंदिर पर चढ़कर गैस सिलेंडर को निकाल लिया नहीं तो और आग विकलार हो जाती।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap