Tranding
Sat, 30 May 2026 07:33 AM

बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के 10 83 भूमिहीनों के बीच होगा कंबल का वितरण:--अनुमंडल पदाधिकारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया के सदर अनुमंडल पदाधिकारी,विनोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस भीषण ठंड को देखते हुए, अनुमंडल क्षेत्र बेतिया के अंतर्गत 1083 भूमिहीन, निर्धन,अपंग एवं असहाय के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा,उन्होंने आगे बताया कि इस वितरण कार्य में,मझौलिया में 190,चनपटिया में 190,नौतन में 180, बैरिया में 180,जोगापट्टी में 180, नगर निगम बेतिया में 163 कंबल संबंधित अंचलाधिकारी और नगर निगम के आयुक्त को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने अपने संबंधित अधिकारियों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण 3 दिनों के अंदर करना सुनिश्चित करने काआदेश दिया है

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap