Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:10 PM

जिला के वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाता घर पर ही बैलट के माध्यम से देंगे वोट।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लोकसभा चुनाव 2024 में वरिष्ठ नागरिक,दिव्यांग मतदाताओं के मतदान करने के लिए उनके घर पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दिया गया है। बाल्मीकि नगर लोकसभा के सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीएम,सूर्य प्रकाश गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 03 नकटियागंज विधानसभा में वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के मतदान कराने को लेकर 14 मई और 15 मई की तिथि निर्धारित की गई है, अगर इन तिथि में मतदाताओं से किसी कारणवश मुलाकात नहीं होती है या मतदान नहीं कर सकेंगे तो उनको दूसरे दिन पुनः कोशिश करके मतदान कराया जाएगा। जिले के 85 प्लस वाले वोटर जिन्होंने फॉर्म 12 डी भरने के बाद घर बैठे वोट डालने की समिति दी है, और वोट देने के लिए दो दिन का मौका चुना गया है,जो वोट देने से वंचित नहीं रह जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि जिन मतदाताओं ने 12 डी फॉर्म भरकर जमा किया था,उन्हें दो दिन वोट देने का मौका मिलेगा,इसके लिए मंगलवार और बुधवार को अधिकारी उनके घर पर जाकर उन्हें वोट देने का मौका देंगे। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार जिले में फॉर्म 12 डी भर का घर से वोट देने की सहमति देने वाले बुजुर्ग मतदाताओं की कुल संख्या 237 है,विधानसभावार देखा जाए तो बाल्मीकिनगर में ऐसे वोटरोन की संख्या 22 है,इसी प्रकार रामनगर में 25, नरकटियागंज में 32, 

बगहा में 42,लोरिया में 22, सिकटा में 22,नौतन में 10, चनपटिया में 30 तथा बेतिया में 32 है।उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित तिथि के दौरान मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगे,वैसे मतदाताओं का मतदान उनके घर पर ही कराया जाएगा,इन लोगों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग कराया जाएगा,ऐसे मतदाताओं की वोटिंग को लेकर एक पोलिंग अफसर, एक बीएलओ,एक पुलिस अधिकारी के साथ में एक फोटोग्राफर भी रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap