Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:51 PM

बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास केआर स्कूल के बगल में, बसवरिया मोहल्ला स्थित बहुजन समाज पार्टी बेतिया के तत्वाधान में जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में, बसपा के राज्यसभा सांसद सह नेशनल कोऑर्डिनेटर,ई रामजी गौतम एवं केंद्रीय प्रदेश प्रभारी,अनिल कुमार उमाशंकर गौतम इत्यादि मौजूद रहें।इस जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में,हजारों की संख्या में कार्यकर्ताऔर पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें, इसके बाद मुख्यअतिथि, बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद नेशनल कोऑर्डिनेटर की रामजी गौतम एवं केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के साथ उमाशंकर गौतम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए उन लोगों ने कहा कि 10 से 19 सितंबर को बिहार में बहुजन समाज पार्टी करेगी "सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा", जिसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय संगीत आकाश आनंद करने वाले हैं, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व विजय यात्रा बिहार की महत्वपूर्ण होने वाली है। अनिल कुमार ने यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की यात्रा 10 सितंबर को चैनपुर भभुआ और मोहनिया विधानसभा से आरंभ होगी 11 सितंबर को यात्रा रामगढ़ राजपूत और बक्सर पहुंचेगी 12 सितंबर को दिनारा और कलाकार विधानसभा में 14 सितंबर कुकुर था और जहानाबाद 15 सितंबर को छपरा और सिवान 16 सितंबर को गोपालगंज में बिटिया 18 सितंबर को मोतिहारी और मुजफ्फरपुर सितंबर को वैशाली में इसका समापन होगा,हम संगठन के साथी से अपील करेंगे कि आज से ही लग जाएं और इसको सफल बनाने मेंअपना बहुमूल्य योगदान दें।इस बदलते परिवेश में भाजपा शासित मोदी सरकार एवं बिहार में डबल इंजन की सरकार केवल जनता को धोखा दे रही है,और चुनाव नजदीकआते ही विभिन्न प्रकार के लुभाने वादे और लाभकारी योजनाओं की घोषणा कर रही है,जिससे बिहार के मतदाता घोषणा किए गए लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और आगामी विधानसभा चुनाव में इनकोअपना मतदान करके उनकी सरकार को पुनः 5 वर्षों के लिए गद्दी सौंप दें। बिहार की जनता इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में इनके द्वारा किए जा रहे लाभकारी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करती है,और कहती है कि यह लोग सिर्फ जुमलेबाजी का काम करते हैं और जुमलेबाजी से ही 10 वर्षों से सत्ता संभाले हुए हैं।बिहार की जनता इस बार तुली है किअबकी बार सरकार बदलनी है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap