Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:52 AM

नगर के राजगुरू चौक से तीन नाबालिक अपहृत लड़की हुई बरामद, देह व्यापार सिंडिकेट का हुआ खुलासा, अपराधी गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत,राजगुरु चौक पर एक मकान में नाबालिक बच्ची को रखकर सेक्स रैकेट चलाने का मामला का भंडाफोड़,काली कालीबाग थाना पुलिस ने किया है।साथ ही देह व्यापार सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है। वहां से तीन नाबालिक बच्चियों को बरामद किया गया है,वही इस धंधे को चलाने में शामिल पूर्वी चंपारण के कोटवा के मच्छरगावां निवासी,हरिंदर महतो और उसकी पत्नी शाहिदा खातून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार किए गए हरेंद्र महतो व शाहिदा खातून को जेल भेजा जा रहा है। बरामद की गई लड़कियों का मेडिकल जांच कर कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामला के बारे में संवाददाता को पता चला है कि कालीबाग थानाअध्यक्ष,विवेक कुमार बालेंदु के पास एक नाबालिक लड़की पहुंची,उसने बताया कि उसको अपहृत कर राजगुरु चौक के एक मकान में रखा हुआ था।थानाअध्यक्ष ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की,उन्को देर शाम मालूम चला कि लड़की को किस घर में रखा गया था।पुलिसअधीक्षक के निर्देश पर थानाअध्यक्ष ने महिला पुलिसअधिकारियों के साथ वहां छापेमारी की तो तीनअपहृत नाबालिग लड़कियां को मुक्त कराई गई, वहां मौजूद हरेंद्र महतो व शाहिदा खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गंभीर मामले की

गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।इस रैकेट चलाने के पीछे कौन-कौन सफेदपोश है, इसकी हकीकत को पता चलना अनिवार्य प्रतीत हो रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap