Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:27 AM

शारदा नारायण हॉस्पिटल व सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन।

मौसम में बदलाव आंखों के लिए खतरनाक:- डॉ.संजय सिंह 

धनजय शर्मा

मऊ, उत्तर प्रदेश।

शारदा नारायण हॉस्पिटल व सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को न्यू पीएचसी काझाखुर्द में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मौसम में नित्यप्रतिदिन हो रहे बदलाव का सीधा असर आंखों पर पड़ेगा। इससे बचाव के लिए आंख रोगियों को नियमित रुप से अपनी जांच कराना आवश्यक है। यह मौसम आंखों के साथ हृदय रोगियों के लिए भी घातक होगा। मौसम में नित्यप्रति हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। तापमान के उतार-चढ़ाव में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। इसके साथ ऐसे मौसम में संक्रमण रोग तेजी से फैलता है। आकस्मिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार रविवार को न्यू पीएचसी काझाखुर्द पर शारदा नारायण हास्पिटल एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में बोल रहे थे। इसके उपरांत सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 57 मरीजों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap