Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:12 AM

सिकंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक का अमानवीय चेहरा आया सामने।

पत्नी की तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेने पहुंचे कांस्टेबल को डॉट कर भगाया

समय से इलाज नहीं होने पर कांस्टेबल की पत्नी की हुई मौत 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

सिकन्दरपुर,बलिया।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाय इससे दुःख की बात क्या हो सकती है। इसी घटना क्रम में सिकंदरपुर थाना प्रभारी का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पता चला है कि पत्नी की तवीयत खराब होने पर छुट्टी लेने पहुंचे कांस्टेबल को थाना प्रभारी निरीक्षक ने डांट कर भगा दिया और कहॉ कि जाकर एसपी से छुट्टी ले लो।मैं नही दूंगा। खबर है कि समय से इलाज नहीं होने के कारण कांस्टेबल की पत्नी की मौत हो गई।पत्नी की मौत की खबर सुनते ही कास्टेबल के होश उड़ गए। उसकी भी हालत बिगड़ने लगी।बताते चलें की अन्य कई मामले में विवादित रहे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक काफी समय से एक ही थाने पर जमे हुवे हैं। कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी निरीक्षक (लापरवाही के कारण)के विरुद्ध, संबंधित मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap