Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:21 AM

मनमोहन सनराइज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

चौक बाजार, महराजगंज (उ.प्र.)।

नगर पंचायत चौक स्थित मनमोहन सनराइज पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंद्रभान शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मनोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सोमनाथ प्रसाद की उपस्थिति में बृहस्पति शास्त्री, महेंद्र प्रजापति, पप्पू कन्नौजिया, हृदय रंजन राव, शबनम खातून, फरीदन अली, विश्वनाथ, धर्मेंद्र, ललिता, कृष्णमोहन, भीम साहनी, अर्जुन सहित कुल चौदह अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा के अलावा मार्कण्डेय राव, प्रमोद पटेल, रणजीत, बद्रीनाथ, रामसूरत यादव, ममता दूबे, सबिता शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap