बेतिया के मजदूर का संदिग्ध स्थिति में गुजरात में हुई मौत, हत्या की आशंका।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
परिवार के सपनों का पूरा करने के लिए नरकटियागंज का एक मजदूर गुजरात में कमाने के लिए गया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है,परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान नरकटियागंज के प्रकाश नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी,विक्रम ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र,कन्हैया ठाकुर के रूप में की गई है।मृतक की पत्नी,संध्या देवी ने इसे हत्या की आशंका जताई है,इसके लिए न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया है कि चार महीना पहले वह गुजरात के खबडा के ठेकेदार,करमुल्लाह के पास इलेक्ट्रीशियन के काम करने के लिए गया था।मृतक की पत्नी नेआरोप लगाया है कि ठेकेदार गेट पास भी नहीं दिया था,4 महीना काम करा कर पैसा भी नहीं दिया था, जिसे उसके आने-जाने में कठिनाई होती थी।उसने आगे बताया कि मोबाइल चोरी का विवादभी हुआ था, आशंका है कि मोबाइल चोरी की विवाद में ही उसकी हत्या कर दी गई है। मिटक की पत्नी संध्या देवी ने संवाददाता को बताया कि
ठेकेदार के द्वारा पहले एक्सीडेंट,उसके बाद ही बीमारी,उसके बाद हार्टअटैक कारण बताकर मौत की सूचना दी।परिजन स्थानीय पुलिस से संपर्क साध रही है, थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि मामला गुजरात सरकार, गुजरात पुलिस की है,संपर्क साधा जा रहा है,जैसे ही कार्रवाई होगी,सूचना कर दी जाएगी।