Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:16 AM

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सीआईएसएफ में चयनित छात्र विवेक कुमार मिश्रा को किया गया सम्मानित

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड निकाली गई तथा तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसी दौरान विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र विवेक कुमार मिश्रा के सीआईएसएफ (CISF) में चयन होने पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रेरणा का स्रोत बताया।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के रूप में मधुरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, योगेंद्र कृष्ण त्रिपाठी,अखिलेश कृष्ण त्रिपाठी,धनंजय पांडेय, प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, राजकुमार तिवारी,करुणाकर राम त्रिपाठी, धर्मेन्द्र चौबे, गिरिजेश्वर सिंह, राघवेंद्र ओझा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
24

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap